पीएम मोदी ने दुबई एक्सपो में भारतीय पैविलियन के उद्घाटन के बाद शेयर कीं उसकी तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई एक्सपो 2020 में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा भारतीय पैविलियन के उद्घाटन किए जाने के बाद उसकी तस्वीरें शेयर कीं। पीएम ने कहा, "भारत इस एक्सपो में सबसे बड़े पैविलियन में से एक के साथ हिस्सा ले रहा है...इसकी झलक देखने पैविलियन ज़रूर जाएं।" भारतीय पैविलियन का थीम 'खुलापन, अवसर और विकास' है।