प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री रहे सभी नेताओं को समर्पित प्रधानमंत्री संग्रहालय का गुरुवार को दिल्ली में उद्घाटन किया जिसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन और उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री ने संग्रहालय का निरीक्षण भी किया। गौरतलब है, तीन मूर्ति भवन स्थित यह संग्रहालय पहले नेहरू स्मारक संग्रहालय नाम से जाना जाता था।