प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सेना दिवस के अवसर पर सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा में आपके (सेना) अमूल्य योगदान के साथ...शब्द न्याय नहीं...कर सकते।" बकौल प्रधानमंत्री, "भारतीय सेना अपनी बहादुरी...के लिए जानी जाती है...विदेशों में शांति अभियानों में सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है।''