एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है, "उन्हें जो काम मिला है वह आसान नहीं है।" उन्होंने कहा, "भारत और पीएम मोदी के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं...मुझे लगता है कि वह एक बेहतरीन इंसान हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।"