पीएम मोदी शहंशाह हैं, महलों में रहते हैं और मेरे भाई को शहज़ादा बोलते हैं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बनासकांठा (गुजरात) में एक चुनावी रैली में कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे भाई (राहुल गांधी) को शहज़ादा बोलते हैं...उनको बताना चाहती हूं…यह शहज़ादा लोगों की समस्याएं सुनने के लिए 4,000 किलोमीटर पैदल चला है।" उन्होंने कहा, "शहंशाह नरेंद्र मोदी महलों में रहते हैं…उनके कुर्ते पर धूल का एक दाग नहीं…वह कैसे आपकी खेती-मज़दूरी समझेंगे?"