कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीज़ल के दामों में 9 दिनों में 8वीं बढ़ोतरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसते हुए उनकी दिनचर्या ट्वीट की है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री की दिनचर्या- पेट्रोल-डीज़ल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं...लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं...युवाओं को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं...किस सरकारी कंपनी को बेचूं...किसानों को और लाचार कैसे करूं।"