पीएम-किसान योजना के तहत ₹20,900 करोड़ की 10वीं किस्त पीएम मोदी ने की जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 10.09 करोड़ किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत ₹20,900 करोड़ की 10वीं किस्त जारी की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 351 कृषक उत्पादक संगठनों को ₹14 करोड़+ का इक्विटी अनुदान भी जारी किया है, जिससे 1.24 लाख किसानों को फायदा होगा। गौरतलब है, पीएम-किसान योजना की घोषणा फरवरी-2019 के बजट में की गई थी।