'पीकू' के 8 साल पूरे होने पर दीपिका ने शेयर कीं पुरानी तस्वीरें, लिखा- आई मिस यू इरफान

ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोमवार को फिल्म 'पीकू' की कुछ पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "इन 2 बेहद खास लोगों के साथ रिलीज़ हुई इस फिल्म को 8 साल हो चुके हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "अगर मैं इस अनुभव को दोबारा जी सकूं तो इसे पूरे दिल से जिऊंगी, इरफान आई मिस यू।"