मुंबई में एक फिल्म स्क्रीनिंग से बाहर निकल रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मीडिया द्वारा कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रतिक्रिया मांगने पर उन्होंने मीडिया को पीछे हटाते हुए कहा, "क्या बोलूं...अरे भाई साहब...पीछे हटिए। ऐसे मत करिए। थोड़ा हटिए।" इसके बाद तापसी थैंक्यू बोलकर वहां से चली गईं।