'पीठ के ऊपरी हिस्से में दुनिया की पहली बोनी टेल' को ओडिशा में नवजात की सर्जरी कर हटाया गया

भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक नवजात के 'थोरासिक रीजन (पीठ के ऊपरी हिस्से) में मौजूद दुनिया की पहली बोनी टेल' को उसकी सर्जरी कर हटाया है। न्यूरोसर्जन अशोक कुमार महापात्रा के अनुसार, "पीठ पर बोनी टेल वाले बच्चे की रीढ़ की हड्डी में विसंगति थी...यह थोरासिक रीजन में बोनी टेल का एकमात्र ज्ञात मामला है।"