केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को अपनी शादी की व पत्नी के साथ अपनी एक अन्य पुरानी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी पत्नी के लिए लिखा, "सीमा, मैं तुम्हारे बिना अधूरा हूं। शादी की 30वीं सालगिरह मुबारक हो।" वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।