पीयूष गोयल व उनकी पत्नी ने किन कंपनियों में किया है ₹34 करोड़ से अधिक का निवेश?

मुंबई उत्तर से बीजेपी प्रत्याशी पीयूष गोयल ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके और उनकी पत्नी के पास ₹34.3 करोड़ के शेयर हैं। गोयल ने टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, पेटीएम, टाइटन और ज़ोमैटो समेत अन्य कंपनियों में निवेश किया है। उनकी पत्नी के पास इंटरकॉन एडवाइज़र्स प्राइवेट लिमिटेड में ₹25.73 करोड़ के शेयर हैं।