पीरियड्स के पहले दिन की थी 'हीरामंडी' के गाने में मुजरे की शूटिंग: संजीदा शेख
अभिनेत्री संजीदा शेख ने कहा है, "मैंने अपने पीरियड्स के पहले दिन वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' के गाने 'नज़रिया की मारी' में मुजरे की शूटिंग की थी।" उन्होंने कहा, "मेरे लिए थोड़ा असहज हो गया था पर मैं उस समय काम में इतना मग्न हो गई थी कि अपना सारा दर्द भूल गई।"