inshorts

पीड़ितों को अपमानित करना उद्देश्य नहीं था, माफी मांगता हूं: 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान पर लपीड

इज़रायली फिल्ममेकर नदाव लपीड ने 'द कश्मीर फाइल्स' को 'घटिया प्रोपेगेंडा फिल्म' बताने वाले अपने बयान को लेकर माफी मांगते हुए कहा है, "मेरा उद्देश्य (घटना में) पीड़ित लोगों या उनके रिश्तेदारों का अपमान करने का बिल्कुल नहीं था।" हालांकि उन्होंने दावा किया कि 'राजनीतिक दबाव' के कारण फिल्म को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में शामिल किया गया था।