पुणे में किरीट सोमैया को सम्मानित किए जाने के बाद 250 से अधिक बीजेपी वर्कर्स पर केस दर्ज
पुणे महानगरपालिका परिसर में शुक्रवार को बीजेपी नेता किरीट सोमैया को सम्मानित किए जाने के बाद बीजेपी के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं पर अवैध रूप से इकट्ठा होने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, नोटिस देने के बावजूद बीजेपी वर्कर्स इकट्ठा हुए। गौरतलब है, महानगरपालिका परिसर में शिवसेना कार्यकर्ताओं पर सोमैया पर हमला करने का आरोप है।