मुंबई (महाराष्ट्र) की एक 73-वर्षीय महिला से कथित ठगी के आरोप में पुणे से एक फर्ज़ी डॉक्टर और उसके सहायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दिसंबर-2021 में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घुटने में दर्द के इलाज के लिए डॉक्टर को ₹2 लाख दिए थे। हालांकि इलाज के बावजूद घुटनों में दर्द महसूस करती रहीं।