पुणे में जन्मे लक्ष्मण नरसिम्हन बने कॉफीहाउस कंपनी स्टारबक्स के नए सीईओ

कॉफीहाउस कंपनी स्टारबक्स ने पुणे (महाराष्ट्र) में जन्मे लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना अगला सीईओ नियुक्त किया है। नरसिम्हन 1 अक्टूबर 2022 को सिएटल के हेडक्वॉर्टर को जॉइन करेंगे जहां वह अंतरिम सीईओ हॉवर्ड शुल्ज़ के साथ काम करेंगे और 1 अप्रैल 2023 को बोर्ड में शामिल होंगे। नरसिम्हन 30 सितंबर को रेकिट बेंकिज़र के सीईओ का पद छोड़ देंगे।