पुणे (महाराष्ट्र) में बुधवार को एक तेज़ रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी जिससे वह हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार का ड्राइवर खुद महिला को अस्पताल ले गया था।