यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि एक दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी ही उनकी हत्या करेंगे। उन्होंने कहा, "शिकारी खुद शिकार बन जाएगा। वे एक हत्यारे की हत्या करने का कारण ढूंढ लेंगे।" 'द टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की 'ईयर' नामक डॉक्यूमेंट्री में ज़ेलेंस्की ने ये टिप्पणियां की थीं।