पुतिन जैसा ठग, तानाशाह और वॉर क्रिमिनल रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करता: यूलिया वंतूर

गायिका यूलिया वंतूर ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन का समर्थन करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तानाशाह बताया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, "पुतिन जैसा ठग, तानाशाह और वॉर क्रिमिनल रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करता। आप रूसी लोगों को दोष ना दें।" गौरतलब है, वह यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया से हैं।