inshorts

पुरुष रिश्तेदारों के साथ पत्नी के डांस करने से गुस्साए शख्स ने बेंगलुरु में की उसकी हत्या

बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक 40-वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी के पुरुष रिश्तेदारों के साथ डांस करने के कारण उसकी चाकू और स्क्रू ड्राइवर से गोदकर हत्या कर दी। बतौर रिपोर्ट, आरोपी को अपनी पत्नी पर परिवार के ही दो सदस्यों के साथ विवाहेतर संबंध होने का शक था। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।