पुरुषों की लड़ाई को डॉगफाइट क्यों नहीं कहते?: अभिनेत्रियों के विवाद को कैटफाइट कहने पर हुमा

ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अभिनेत्रियों के बीच विवाद को कैटफाइट कहे जाने पर कहा है, "लोग लड़ते हैं...इसे कैटफाइट कहना महिला विरोधी है...पुरुष भी लड़ते हैं तो क्या हम उन्हें डॉगफाइट कहते हैं?" उन्होंने कहा, "लोग लड़ते हैं क्योंकि उनकी नहीं बन पाती...इसका जेंडर से लेना-देना नहीं।" बकौल हुमा, "पुरुषों में ज़्यादा प्रतिस्पर्धा होती है...महिलाओं की बस छवि खराब है।"