उत्तर प्रदेश में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले एक शख्स के परिवार से मिलने आगरा जा रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पहले टोल प्लाज़ा पर रोका गया। बकौल प्रियंका, "यूपी सरकार को किस बात का डर है?...मुझे क्यों रोका जा रहा है।"