पुलिस किसके इशारे पर कर रही थी काम?: पीएम सुरक्षा चूक मामले में स्मृति ईरानी

पंजाब में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जानबूझ कर प्रधानमंत्री को एक असुरक्षित माहौल में रखा। उन्होंने कहा कि ये न सिर्फ निंदनीय बल्कि दंडनीय भी है। उन्होंने पंजाब पुलिस से सवाल किया कि पुलिस के अधिकारी किस बड़े नेता के इशारे पर काम रहे थे?