पुलिस ने बेटे के आज पेश न होने पर गृह राज्यमंत्री के घर के बाहर चिपकाया दूसरा नोटिस

लखीमपुर खीरी (यूपी) हिंसा मामले में यूपी पुलिस के समन के बावजूद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा शुक्रवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने मंत्री के लखीमपुर खीरी स्थित घर के बाहर दूसरा नोटिस चस्पा किया है जिसमें आशीष को 9 अक्टूबर को 11 बजे पेश होने को कहा गया है।