पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चंडीगढ़ डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है। बकौल डीएसपी, "साल-2021 में एक रैली में...पुलिस के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए सिद्धू...बिना शर्त माफी मांगने में विफल रहे।" हालांकि, सिद्धू ने तोड़-मरोड़कर बयान पेश किए जाने की बात कही थी।