अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ऐक्टर रणबीर कपूर और फिल्ममेकर महेश भट्ट की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें रणबीर अपने ससुर को गले लगाते हुए नज़र आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब दिल...सुनना और बोलना जानता हो तब शब्दों की ज़रूरत किसे है?" गौरतलब है, रणबीर ने पूजा की सौतेली बहन आलिया भट्ट से 14 अप्रैल को शादी की।