पूरा सिस्टम हत्यारे के आगे नतमस्तक है: लखीमपुर खीरी हिंसा पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखीमपुर खीरी हिंसा पर कहा है, "सरेआम कोई इतनी भीड़ के सामने इतने लोगों को रौंदते हुए निकल जाए...पूरा सिस्टम उस हत्यारे के सामने नतमस्तक हो जाए...ऐसा तो हिंदी फिल्मों में देखते थे।" उन्होंने कहा, "क्या संदेश दिया जा रहा है...आप अगर नेता/अमीर हो तो अपनी गाड़ी से किसी को भी कुचल सकते हो।"