कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के पहले और दूसरे चरण में हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा देरी से जारी किए जाने की आलोचना की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। चुनाव के पहले चरण में 66.14% और दूसरे चरण में 66.71% मतदान हुआ।