दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर नई शराब नीति में कथित गड़बड़ी करने के लगे आरोपों पर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा, "पूरे देश पर इल्ज़ाम लगाते थे और अब अपने ऊपर आई तो डर गए हैं।" गंभीर ने कहा, "अगर इतने ईमानदार और सच्चे हैं...तो किस चीज़ का डर...है?"