inshorts

पूरे पूर्वोत्तर में कांग्रेस को तोड़ने की साज़िश हो रही है: मेघालय के घटनाक्रम पर अधीर

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के अनुसार, पार्टी को तोड़ने की साज़िश केवल मेघालय नहीं पूरे पूर्वोत्तर में हो रही है। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मेरी चुनौती है कि...इन विधायकों को टीएमसी के चुनाव चिह्न पर जिताएं और फिर पार्टी से जोड़ें।" दरअसल, मेघालय में कांग्रेस के 12 विधायक टीएमसी में आ गए हैं।