पूर्व आईपीएस अफसर ने की 'दसवीं' में यामी के रोल की तारीफ, ऐक्ट्रेस ने दिया जवाब

पूर्व आईपीएस अफसर आर. के. विज ने दसवीं फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम के किरदार को लेकर ट्वीट किया, ''फिल्म में यामी नौजवान महिला आईपीएस अधिकारियों की तरह जोश से भरी दिखीं।'' जिसपर यामी ने जवाब देते हुए लिखा, ''आपसे मिली प्रशंसा मेरे लिए सबसे खास है, सर आपका...शुक्रिया।'' फिल्म में यामी के साथ अभिषेक बच्चन भी नज़र आए हैं।