शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक चुनावी जनसभा में कहा कि वह पूर्व के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगने को लेकर लोगों से माफी मांगते हैं। ठाकरे ने कहा कि जब कोई भी दल बीजेपी से हाथ मिलाने को तैयार नहीं था तब शिवसेना ने उसके साथ गठबंधन किया।