पूर्व पत्नी से अब भी बेहद प्यार करता हूं लेकिन हमारी शादी नहीं चल पाई: ऐक्टर गुलशन देवैया

ऐक्टर गुलशन देवैया ने बताया है कि वह और उनकी पूर्व पत्नी व ऐक्ट्रेस कलिरोई ज़ियाफेटा तलाक के बावजूद एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, "हमारी (शादी) नहीं चली लेकिन प्यार है...शादी चलाने के लिए बस प्यार काफी नहीं...यह एक ज़िम्मेदारी है।" उनकी शादी 2012 में हुई थी और वह 2020 में अपनी पत्नी से अलग हुए थे।