पूर्व पीएम देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना को अपहरण के मामले में एसआईटी ने हिरासत में लिया

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना को एक महिला के अपहरण के मामले में कर्नाटक पुलिस की एसआईटी ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। एसआईटी की टीम पूछताछ के लिए रेवन्ना के घर पहुंची थी जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मामले में कुछ देर पहले ही रेवन्ना की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज हुई थी।