पूर्व पीएम नेहरू पर किए गए ट्वीट को लेकर शौरी को मिला धमकी भरा मेसेज, शेयर किए स्क्रीनशॉट
ऐक्टर रणवीर शौरी को उस एक ट्वीट के लिए धमकी भरा मेसेज मिला है जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ खड़े एक शख्स की तस्वीर शेयर की थी। अब डिलीट हो चुके अपने ट्वीट में ऐक्टर ने लिखा था, "उन्हें कंडोम इस्तेमाल करना चाहिए था।" शौरी ने इस धमकी भरे मेसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।