पूर्व राज्यपाल सौंदरराजन ने अमित शाह के 'फटकार' लगाने के वायरल वीडियो पर दी पहली प्रतिक्रिया

तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और बीजेपी नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 'फटकारे जाने' के वायरल वीडियो पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उन्होंने (शाह) चुनाव में आई चुनौतियों के बारे में पूछने के लिए मुझे बुलाया था...समय कम होने के चलते उन्होंने गंभीरता से मुझे...राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र संबंधित काम जारी रखने की सलाह दी।"