एनसीपी नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद माजिद मेमन ने गुरुवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, "एनसीपी के साथ मेरे 16-वर्षों के दौरान मुझे सम्मान और मार्गदर्शन देने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार जी का आभार।" बकौल मेमन, वह व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ रहे हैं।