'द प्रिंट' के अनुसार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले, उन्हें 2 कारण बताओ नोटिस भेजे जा चुके हैं। गौरतलब है, जुलाई 2021 में पोखरियाल को केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया था जिसके बाद उन्हें बंगला खाली करने को कहा गया।