गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक बुधवार को सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गए जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत व पूर्व नेता विपक्ष माइकल लोबो शामिल हैं। लोबो ने कहा, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...के हाथ मज़बूत करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं।" इससे पहले इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की थी।