त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिल गया है और वह कुल 60 सीटों में 35 से ज़्यादा सीटों पर आगे चल रही है। नागालैंड में भी बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, मेघालय में कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई नज़र आ रही है।