अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, "(दिवंगत पिता) पुष्कर नाथ और (मां) दुलारी की शादी के बाद की तस्वीर! पिता जी के पुराने ट्रंक से मिली।" उन्होंने 'जाने वो कैसे लोग थे जिनके' गाना शेयर करते हुए कहा, "एक पेग लगाने के बाद पिता जी अक्सर यह गाना गुनगुनाते थे।"