पेट्रोल की कीमत के ₹70 तक आने में लगे 70 साल लेकिन 7 साल में ₹100 हो गए दामः प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि पेट्रोल की कीमत के ₹70 प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लगे लेकिन महज़ 7 साल में पेट्रोल के दाम ₹100 प्रति लीटर पर पहुंच गए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कहा कि जीएसटी और कोरोना की वज़ह से छोटे-छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है।