देश में लगातार चौथे दिन पेट्रोल व डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। देशभर में पेट्रोल की कीमत में 21 से 30 पैसे/लीटर की वृद्धि जबकि डीज़ल के दाम में 29 से 32 पैसे/लीटर की वृद्धि हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.39/लीटर जबकि मुंबई में ₹108.43/लीटर है जो दोनों शहरों में अब तक की सर्वोच्च कीमत है।