केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि पेट्रोल व डीज़ल पर लगने वाले टैक्स की मदद से सरकार ने करोड़ों लोगों को मुफ्त कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराई, मुफ्त भोजन व रसोई गैस का इंतज़ाम किया। बकौल मंत्री, घरेलू दरें अंतर्राष्ट्रीय तेल कीमतों से जुड़ी हैं जो कई कारणों से बढ़ी हैं और इसे समझने की ज़रूरत है।