पेमा खांडू ने पांचवीं बार ली अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

बीजेपी नेता पेमा खांडू ने गुरुवार को लगातार पांचवीं बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, बीजेपी नेता चौना मेन ने उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक ने खांडू व मेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीजेपी ने 60 सीटों वाली अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 46 सीटें जीती हैं।