तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह की पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हैदराबाद में गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा है कि उन्हें पार्टी से क्यों निष्कासित न किया जाए। नोटिस पर उन्हें 10-दिन में जवाब देना होगा।