पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह हुए गिरफ्तार
बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर हैदराबाद (तेलंगाना) में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में यह टिप्पणी की थी। इसके बाद शहर के कई हिस्सों में लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया था।