इटावा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा विधायक सरिता भदौरिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रही हैं, "गल्ला खा गए, हमारा पैसा खा गए, नमक खा गए, आवास ले लिया, सारी सुविधाएं ले लीं।" उन्होंने कहा, "आज जब हम वोट मांगने जाते हैं तो लोग नमस्कार स्वीकार नहीं कर रहे, ये कहां का न्याय है?"