पॉकेटमार चला रहे हैं मोदी सरकार: पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख

पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को पॉकेटमार चला रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "कच्चे तेल की कीमतों में 26% की गिरावट आई है...लेकिन पेट्रोल की कीमतों में आज 80 पैसे और डीज़ल में 70 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।"